शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रूझान रहने की संभावना है।
तांबे की कीमतों को 445 रुपये के नजदीक सहारा और 454 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के कारण औद्योगिक धातुओं की माँग में कमी की संभावना से लंदन में आज तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है और कल बढ़त समाप्त हो गयी। इस हफ्ते लंदन में तांबे की कीमतों में कुल 0.8% की गिरावट हुई है।
उधर जिंक की कीमतों को 196 रुपये के नजदीक सहारा और 200 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। एलएमई के रजिस्टर्ड वेयर हाउसों में ऑन-वारंट जिंक का भंडार अगस्त के लगभग 2,40,000 रुपये टन से कम होकर 1,00,000 रुपये टन से कम हो गया है और 10 वर्षो के निचले स्तर पर पहुँच गया है।
लेड की कीमतों को 144 रुपये के करीब सहारा और 148 रुपये के आस-पास अड़चन, निकल की कीमतों को 880 रुपये के नजदीक सहारा और 910 रुपये के नजदीक बाधा तथा एल्युमीनियम की कीमतों को 144 रुपये के नजदीक सहारा और 147 के करीब रुकावट रह सकती है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!