शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।
तांबे की कीमतों को 441 रुपये के नजदीक सहारा और 449 रुपये के करीब अड़चन रह सकती है। ग्लेनकोर पीएलसी ने इस वर्ष में तांबे के उत्पादन में 12% बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 23 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने तांबा वायदा में कुल शॉर्ट पोजिशन में बढ़ोतरी की है।
जिंक की कीमतों को 196 रुपये के नजदीक सहारा और 200 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। स्टील निर्माण के लिए कच्चे मालों की माँग में बढ़ोतरी होने के कारण आज चीन में लौह अयस्क वायदा की कीमतों में 2% से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी है और कीमतें लगभग आठ महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं।
लेड की कीमतों को 143 रुपये के आस-पास सहारा और 147 रुपये के नजदीक रुकावट, निकल की कीमतों को 850 रुपये के नजदीक सहारा और 880 रुपये के नजदीक अड़चन तथा एल्युमीनियम की कीमतों को 144 रुपये के नजदीक सहारा और 146 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!