शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी रहने की संभावना है।
तांबे की कीमतों को 440 रुपये के नजदीक सहारा और 455 रुपये के नजदीक बाधा और जिंक की कीमतों को 187 रुपये के नजदीक सहारा और 190 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है। चीन और अमेरिका दोनों के राष्ट्रपतियों द्वारा व्यापार युद्ध का समाधन कर लिए जाने की उम्मीद से लंदन में तांबे की कीमतें दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गयी।
अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 30 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने तांबा वायदा में कुल शॉर्ट पोजिशन में बढ़ोतरी की है।
इस बीच लेड की कीमतों को 143 रुपये के करीब सहारा और 147 रुपये के आस-पास अड़चन, निकल की कीमतों को 860 रुपये के नजदीक सहारा और 880 रुपये के नजदीक बाधा, एल्युमीनियम की कीमतों को 143 रुपये के नजदीक और 146 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है।
रूस की एल्युमीनियम उत्पादक रूसल ने तीसरी तिमाही में 338 मिलियन डॉलर का मुनाफा अर्जित किया है, जो पिछली तिमाही की तुलना में 55% अधिक है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!