शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।
कच्चे तेल की कीमतों को 4,550 रुपये पर सहारा और 4,700 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। ईरान की ओर से तेल आपूर्ति में कमी की भरपायी विश्व के तीन बड़े उत्पादकों के रिकॉर्ड तेल उत्पादन से होने और विश्व स्तर पर आर्थिक धीमेपन की संभावना से माँग में कमी की आशंका के कारण आज तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी।
डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें 0.3% की गिरावट के साथ 62.93 डॉलर और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें भी 0.3% की गिरावट के साथ 72.96 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। आगामी दिनों में विश्व स्तर पर आर्थिक धीमेपन की संभावना से माँग में कमी की आशंका से विश्व तेल बाजार में आपूर्ति के अधिक हो जाने की उम्मीद है। ईरान पर प्रतिबंध के कारण तेल बाजार में आपूर्ति की कमी का असर पहले ही समाप्त हो चुका है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है और कीमतें 252-261 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिका में अधिक ठंड के बाद हीटिंग के लिए गैस की माँग में बढ़ोतरी की संभावना के कारण सोमवार को अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में जनवरी के बाद उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!