शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस में बढ़ोतरी के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।

प्रमुख निर्यातक सऊदी अरब द्वारा दिसंबर में तेल उत्पादन में कटौती करने की घोषणा के बाद आज तेल की कीमतों में लगभग 1% की बढ़त देखी जा रही है। बढ़ती आपूर्ति के बीच विश्व स्तर पर आर्थिक धीमेपन की संभावना से माँग में कमी की आशंका के कारण अक्टूबर के प्रारंभ से अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 20% की गिरावट हुई है।
सऊदी अरब ने दिसंबर में तेल की आपूर्ति में 0.5 मिलियन बैरल प्रति दिन की कमी करने को कहा है। कच्चे तेल की कीमतों को 4,330 रुपये पर सहारा और 4,420 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। अमेरिका में रिगों की संख्या से पता चलता है कि अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन रिकॉर्ड 11.6 मिलियन बैरल प्रति दिन के स्तर पर पहुँच चुका है और आगे भी बढ़त जारी रह सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतें 269-276 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिका में अनुमान से अधिक ठंड के बाद हीटिंग के लिए गैस की माँग में बढ़ोतरी की संभावना के कारण शुक्रवार को अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 5% से अधिक की उछाल दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!