शेयर मंथन में खोजें

ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) 70 डॉलर के नीचे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट देखी गयी है।

आज सुबह ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) वायदा 1% फिसलकर 69.5 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया है, जबकि नायमेक्स पर डब्लूटीआई क्रूड (WTI Crude) 1.25% की कमजोरी के साथ 59.2 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया है।
एंजेल ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च (कमोडिटीज एंड करेंसीज) अनुज गुप्ता का कहना है कि नायमेक्स क्रूड ऑयल गिर कर 58 डॉलर प्रति बैरल से 55 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। उनकी सलाह है कि एमसीएक्स क्रूड ऑयल (MCX Crude) को 4450 रुपये पर बेचा जा सकता है। उन्होंने इस सौदे में 4510 रुपये पर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप ल़ॉस) लगाने और 4350 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!