शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में तेजी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

इस महीने अर्जेंटीना में जी-20 की बैठक में अमेरिकी और चीनी राष्ट्रपति की बैठक से पहले व्यापार में सुधार को लेकर अमेरिकी माँगों पर चीन ने लिखित जवाब दिया है। चीन की सरकारी कंपनी कोचिल्को ने इस वर्ष तांबे की कीमतों को 0.03 डॉलर कम करके औसतन 2.97 डॉलर प्रति पाउंड रहने का अनुमान लगाया है।
इस बीच तांबे की कीमतों को 428 रुपये के नजदीक सहारा और 440 रुपये के करीब बाधा, जिंक की कीमतों को 184 रुपये के आस-पास अड़चन और 192 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है। चीन द्वारा अमेरिका के साथ व्यापार तनाव कम करने के लिए कदम उठाये जाने की संभावना और लंदन में जिंक के भंडार में गिरावट के कारण शंघाई में आज जिंक की कीमतों में 3% से अधिक की उछाल दर्ज की गयी।
इंटरनेशनल जिंक एवं लेड स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व जिंक बाजार में अगस्त के 81,800 रुपये टन की कमी की तुलना में सितंबर में 54,700 रुपये टन की कमी दर्ज की गयी है।
लेड की कीमतों को 136 रुपये के नजदीक सहारा और 141 रुपये के नजदीक अड़चन, निकल की कीमतों को 800 रुपये के नजदीक सहारा और 820 रुपये के नजदीक रुकावट तथा एल्युमीनियम की कीमतों को 136 रुपये के नजदीक सहारा और 142 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख