शेयर मंथन में खोजें

तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

चीन के साथ संभावित व्यापार करार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के सकारात्मक बयान के बाद बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन के हुवेई टेक्नोलॉजी के कार्यकारी की कनाडा में गिरफ्तारी के मामले में ट्रंप ने हस्तक्षेप करने को कहा है और यदि ऐसा होता है तो व्यापार समझौता करने में मदद मिलेगी।
इस बीच तांबे की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 437 रुपये के स्तर पर सहारा और 445 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है।
चिली की खनन कंपनी कोडेल्को ने कहा है कि उसका अपने गैब्रियल मिस्ट्रल खदान के श्रमिक संगठनों के साथ नये अनुबंध पर समझौता हो गया है। इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर के बीच चिली में तांबे का उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6% बढ़ कर 4.74 मिलियन टन हुआ है।
लेड की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 139 रुपये के नजदीक सहारा और 142 रुपये के नजदीक बाधा, एल्युमीनियम की कीमतों को 134 रुपये के नजदीक और 144 रुपये के नजदीक रुकावट, जिंक की कीमतों को 181 रुपये के आस-पास सहारा और 185 रुपये के करीब बाधा रह सकती है।
इंटरनेशनल लेड एवं जिंक निकल स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व जिंक बाजार में अगस्त के 81,800 टन की तुलना में सितंबर में 54,700 टन की कमी रही है। निकल की कीमतों को 780 रुपये पर सहारा और 800 रुपये के स्तर पर अड़चन रहने की संभावना है।
ग्रीस, यूरोप की सबसे बड़ी निकल उत्पादक कंपनी लार्को की संभावित बंदी को टालने के लिए कोशिश कर रही है और उसे बिना रुकावट के बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विचार कर रहा है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख