शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

18-19 दिसंबर को होने वाली फेड की बैठक से पहले डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने के कारण कीमतों पर दबाव पड़ा। तांबे की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 435 रुपये के स्तर पर सहारा और 442 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। चीन की आर्थिक गति के धीमा रहने और एक्सचेंजों के वेयर हाउसों में भंडार में कमी के कारण लंदन में तांबे की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं। इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर के बीच चिली में तांबे का उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6% बढ़ कर 4.74 मिलियन टन हुआ है।
लेड की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। लेड की कीमतों को 137 रुपये के करीब सहारा और 139 रुपये के आस-पास अड़चन रह सकती है। नवंबर में चीन का लेड उत्पादन वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18.3% बढ़ कर 4,84,000 टन हो गया है।
एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा सकती है और कीमतों को 136 रुपये के नजदीक और 140 रुपये के नजदीक रुकावट, जिंक की कीमतों को 181 रुपये के नजदीक सहारा और 186 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है।
इंटरनेशनल लेड एवं जिंक निकल स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व जिंक बाजार में अगस्त के 81,800 टन की तुलना में सितंबर में 54,700 टन की कमी रही है। निकल की कीमतों को 780 रुपये पर सहारा और 792 रुपये के स्तर पर रुकावट रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख