शेयर मंथन में खोजें

नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

लंदन में सभी बेस मेटल की कीमतें वर्ष के निचले स्तर के नजदीक पहुँच गयी हैं। आज समाप्त होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है और वैश्विक वृद्धि दर के धीमा रहने की आशंका से शंघाई में तांबे की कीमतों में तीन महीने के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। विश्व बाजार में नरमी के रुझान को देखते हुए तांबे की कीमतों में 410 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है।
लेड की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। लेड की कीमतों को 136 रुपये के नजदीक सहारा और 140 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। नवंबर में चीन का लेड उत्पादन वर्ष-दर-वर्ष 18.3% बढ़ कर 4,84,000 टन हो गया है। एल्युमीनियम की कीमतों को 134 रुपये के करीब सहारा और 137 रुपये के आस-पास अड़चन, जिंक की कीमतों को 174 रुपये के करीब सहारा और 181 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है।
शंघाई में बिकवाली के कारण जिंक और निकल दोनों की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट हुई है। निकल की कीमतों को 740 रुपये पर सहारा और 770 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख