शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस में बढ़त की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।
वेनेजुएला में अशांति के कारण तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका से आज तेल की कीमतों में 1% से अधिक की बढ़त देखी जा रही है। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि वह वेनेजुएला के कच्चे तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकता है, क्योंकि वहाँ फिर से राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता का दौर जारी है। हिंसक प्रदर्शनों के दौरान वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुइदो ने स्वयं को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया है।
अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार 18 जनवरी को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी गैसोलीन का भंडार लगातार आठवें हफ्ते 4.1 मिलियन बैरल बढ़ कर 259.6 मिलियन बैरल हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में 3,750 के स्तर पर सहारे के साथ 3,860 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है।
नेचुरल गैस में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है और कीमतें 228 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है। अगले दो हफ्ते में सामान्य से अधिक ठंड के अनुमान के बाद कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 4% की उछाल दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख