शेयर मंथन में खोजें

लगातार सातवें दिन लुढ़का डॉव जोंस (Dow Jones), इस दौरान फिसल चुका है 3,939 अंक

कोरोना वायरस (Coronavirus) से उपजी चिन्ताओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी का दौर जारी है।

गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की गयी। शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) अपने पिछले बंद स्तर 25,766.64 के मुकाबले 357.28 अंकों या 1.39% की गिरावट के साथ 25,409.36 पर बंद हुआ। इस तरह अब डॉव जोंस लगातार सात कारोबारी सत्रों में कमजोरी दिखा चुका है। इन सात कारोबारी सत्रों के दौरान डॉव जोंस अब तक 3,938.67 अंक यानि 13.4% फिसल चुका है। 19 फरवरी को यह सूचकांक 29,348.03 पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) पिछले बंद स्तर 2,978.76 की तुलना में 24.54 अंकों या 0.82% की गिरावट के साथ 2,954.22 पर बंद हुआ। इस तरह अब एसऐंडपी 500 भी लगातार सात कारोबारी दिनों में कमजोरी दर्ज चुका है। इन सात कारोबारी सत्रों के दौरान यह अब तक 431.93 अंक यानि 12.75% नुकसान उठा चुका है। 19 फरवरी को एसऐंडपी 500 सूचकांक 3,386.15 पर बंद हुआ था।
लेकिन दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) अपने पिछले बंद स्तर 8,566.48 के मुकाबले शुक्रवार को 0.89 अंकों या 0.01% की मजबूती के साथ 8,567.37 पर रहा। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख