शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते का अंत भी भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों ने मजबूती के साथ किया।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 32,200.59 के मुकाबले शुक्रवार को कमजोरी के साथ 32,041.29 पर खुला। दिन भर कई बार यह हरे निशान और लाल निशान के बीच झूलता रहा। शुक्रवार के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 223.51 अंकों या 0.69% की बढ़ोतरी के साथ 32,424.10 पर बंद हुआ। इस तरह यह लगातार तीन कारोबारी सत्रों में मजबूती दर्ज कर चुका है, जिसमें यह लगभग 1,815 अंकों की उछाल हासिल कर चुका है। मंगलवार को सेंसेक्स 30,609.30 पर बंद हुआ था।
एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 9,490.10 के मुकाबले शुक्रवार को 90.20 अंकों या 0.95% की बढ़त के साथ 9,580.30 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से शुक्रवार को 36 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को इंडियन ऑयल (IOC) में 7.46%, विप्रो (Wipro) में 6.30% और ओएनजीसी (ONGC) में 5.14% की बढ़त रही। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.31% की कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 30 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख