शेयर मंथन में खोजें

लगातार पाँचवें दिन चढ़े भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी पहुँचा 10,000 के करीब

आज मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में तेजी जारी रही।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 33,303.52 के मुकाबले मंगलवार को मजबूती के साथ 33,450.19 पर खुला। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 522.01 अंकों या 1.57% की बढ़ोतरी के साथ 33,825.53 पर बंद हुआ। इस तरह यह लगातार पाँच कारोबारी सत्रों में मजबूती दर्ज कर चुका है, जिसमें यह 3,216 अंकों की बढ़त हासिल कर चुका है। पिछले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 30,609.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 9,826.15 के मुकाबले मंगलवार को 152.95 अंकों या 1.56% की मजबूती के साथ 9,979.10 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 9,995.60 तक पहुँचा था। निफ्टी के 50 शेयरों में से आज 36 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 9.51%, जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 9.06% और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 8.15% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर कोल इंडिया (Coal India) में 3.30% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 02 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख