शेयर मंथन में खोजें

बाजार की मौजूदा बनावट गैर दिशात्मक, स्तर आधारित सौदे लें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांक में गुरुवार को सीमित दायरे में गतिविध के बीच निफ्टी 20 अंक और सेंसेक्स 203 अंकों की नरमी के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में पूँजी बाजार सूचकांक का प्रदर्शन अच्छा रहा, इसमें 3% से ज्यादा की तेजी आयी, जबकि चुनिंदा वित्तीय स्टॉक में ऊपरी स्तरों पर एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी तौर से गैप डाउन शुरुआत के बाद बाजार ने 22800/75500 के स्तर के करीब समर्थन लिया और वापसी की। इस वापसी के बाद बाजार पूरे दिन सीमित दायरे में बने रहे। 

इसके अलावा, दैनिक चार्ट पर एक छोटी कैंडल बनी है जो गैर दिशात्मक गतिविध का संकेत दे रही है। दैनिक कारोबारियों के लिए 22950/75800 का स्तर देखने के लिहाज से निर्णायक होगा। अगर बाजार 22950/75800 के स्तर के ऊपर बढ़ते हैं, तो 23050-23100/76100-76300 के दायरे तक तेजी आ सकती है। 

इसके विपरीत 22800/75500 का स्तर भंग होने पर धारणा बदल सकती है, संभावित रूपये से 22725-22650/75200-75000 के स्तरों का रीटेस्ट हो सकता है। बाजार की मौजूदा गैर दिशात्मक बनावट को देखते हुए स्तर आधारित कारोबार दैनिक कारोबारियों के लिए आदर्श रणनीति होगी।  

(शेयर मंथन, 21 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख