शेयर मंथन में खोजें

बाजार ओवरसोल्ड, तीव्र पुलबैक रैली की प्रबल संभावना : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक में तीव्र करेक्शन देखने को मिला, इसके साथ ही निफ्टी 243 अंक, जबकि सेंसेक्स 857 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, आईटी और डिजिटल सूचकांकों में उल्लेखनीय गिरावट रही, ये 2% से ज्यादा टूट गये, जबकि चुनिंदा एफएमसीजी और ऑटो स्टॉक में खरीदारी का रुझान देखने को मिला। तकनीकी तौर से गैप-डाउन शुरुआत के बाद बाजार में पूरे दिन बिकवाली का दबाव महसूस किया गया। 

दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल और एकदिनी चार्ट पर करेक्शन जारी रहने की संरचना बाजार में मौजूदा स्तरों से कमजोरी और बढ़ने का संकेत दे रही है। हमारा मानना है कि मौजूदा बाजार की बनावट कमजोर, मगर अति बिकवाली (ओवरसोल्ड) की है, अत: एक तीव्र पुलबैक तेजी की प्रबल संभावना है। 

कारोबारियों के लिए 22650/74900 के स्तर ट्रेंड निर्धारित करने वाले होंगे। बाजार जब तक इस स्तर के नीचे रहेंगे, तब तक कमजोरी का रुझान जारी रह सकता है। इसके नीचे ये 22450-22400/74000-73800 के स्तर तक फिसल सकते हैं। इसके विपरीत अब ये 22650/74900 के ऊपर गये, तो 22750-22800/75200-75500 के स्तरों तक वापसी की उछाल आ सकती है। 

(शेयर मंथन, 25 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख