शेयर मंथन में खोजें

दैनिक चार्ट पर बनी मंदी की छोटी कैंडल, बाजार में जारी रह सकती है कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार को बेंचमार्क सूचकांक ने सीमित दायरे में रहने का ट्रेंड प्रदर्शित किया, निफ्टी 2.5 अंक नीचे बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 10 अंक ऊपर रहा।

क्षेत्रों में चुनिंदा धातु और वित्तीय स्टॉक में खरीदारी का एकदिनी रुझान देखने को मिला, जबकि पूँजी बाजार और मीडिया सूचकांक में तीव्र करेक्शन हुआ, ये 3% से ज्यादा टूट गये। तकनीकी तौर से सुस्त शुरुआत के बाद बाजार पूरे दिन 22500/74500 से 22600/74800 के दायरे के आसपास मंडराते रहे। 

इसके अलावा कमजोर एकदिनी संरचना और दैनिक चार्ट पर मंदी की छोटी कैंडल मौजूदा स्तरों से कमजोरी जारी रहने का संकेत दे रही है। हमारा मानना है कि बाजार जब तक 22600/74800 के स्तर के नीचे कारोबार करेगा, तब तक कमजोरी की भावना बनी रहेगी। इस स्तर के नीचे बाजार 22400/74200 के स्तर तक फिसल सकता है। 

आगे भी गिरावट जारी रह सकती है, जो बाजार को 22300/73800 के स्तर तक खींंच सकती है। दूसरी तरफ, अगर ये 22600/74800 के स्तर के ऊपर निकल गये, तो 22700-22750/75000-75200 के स्तरों तक पुलबैक चाल जारी रह सकती है। 

(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख