शेयर मंथन में खोजें

प्रमुख घरेलू संकेतों के अभाव में सीमित दायरे में रह सकते हैं बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक निफ्टी सत्र के ज्यादातर समय सकारात्मक दायरे में कारोबार करता रहा, मगर अंतिम घंटे के कारोबार में बिकवाली के दबाव में ढह गया और 97 अंकों के नुकसान के साथ 22,460 (0.4%) के स्तर पर बंद हो गया। 

यह बिकवाली मोटेतौर पर एशियाई बाजार से मिले कमजोर संकेतों और अमेरिकी स्टाॅक के फ्यूचर सौदों में तीव्र गिरावट के कारण हुई। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में क्रमश: 1.5% और 2% की गिरावट के साथ व्यापक बाजार का प्रदर्शन कमजोर रहा।

एफएमसीजी क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में बंद हुए, जिसमें मामूली बढ़त आयी। वित्त मंत्री द्वारा जीएसटी दरों में कटौती पर विचार करने की खबरों के बाद उपभोग स्टॉक के केंद्र में रहने का अनुमान है। 

सरकार द्वारा टूटे चावल के 100% निर्यात को मंजूरी देने के बाद चावल निर्यातक कंपनियों को लाभ होने का अनुमान है। गर्मी के मौसम की अच्छी शुरुआत होने के कारण एसी और एसी घटक निर्माताओं के शेयरों को मजबूत माँग से लाभ होगा और कंप्रेसर की कमी की स्थिति में सुधार की उम्मीद है क्योंकि उद्योग ने कंप्रेसर आपूर्तिकर्ताओं के लिए बीआईएस प्रमाणीकरण का विस्तार करने के लिए सरकार से अनुरोध किया है।

प्रमुख घरेलू संकेत के अभाव में हमें बाजार के मोटेतौर पर सीमित दायरे में रहने का अनुमान है। अमेरिकी शुल्क, भूराजनीतिक समझौतों और अमेरिकी डॉलर/कच्चा तेल के मूल्य पर इसके प्रभाव समेत वैश्विक गतिविधियों पर आगे के संकेतों के लिए निवेशकों की नजर रहेगी। 

(शेयर मंथन, 10 मार्च 2025) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख