शेयर मंथन में खोजें

बाजार ने बनायी तेजी की कैंडल, अहम स्तरों पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान का कहना है कि मानक सूचकांक में निचले स्तरों से रिकवरी आने के साथ ही निफ्टी 105 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 318 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। 

क्षेत्रों में, पीएसयू बैंक सूचकांक सबसे अधिक बढ़ने वालों में रहा और इस 2.4% की तेजी आयी, जबकि ऑटो सूचकांक में सबसे ज्यादा 1% का नुकसान रहा। तकनीकी तौर से सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में तीव्र वापसी दर्ज की गयी। दैनिक चार्ट पर इसने तेजी की कैंडल बनायी है, जो काफी हद तक सकारात्मक है।

हमारा मानना है कि 23400/77199 का स्तर दैनिक कारोबारियों के लिए मुख्य समर्थन क्षेत्र होगा। जब तक ये इस स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक तेजी की संरचना जारी रह सकती है। ऊपर की तरफ 23750/78000 और 23800/78200 का स्तर कारोबारियों के लिए मुख्य प्रतिरोध क्षेत्र होगा। 

इसके विपरीत, 23400/77100 का स्तर नीचे की तरफ टूटने के बाद धारणा बदल सकती है। इस स्तर के नीचे बाजार 23300-23225/76800-76500 के स्तर तक फिसल सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 28 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख