शेयर मंथन में खोजें

गिफ्ट निफ्टी में मामूली सुस्ती, Sensex Nifty लाल निशान में शुरू कर सकते हैं कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (27 मई) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 10.00 अंकों की मामूली सुस्ती नजर आ रही है और ये 0.04% के अंतर के साथ 25,027.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले सोमवार (26 मई) को भारतीय शेयर बाजार ने गैपअप शुरुआत की और 10 बजे के आसपास दिन के शीर्ष स्तर पर पहुँच गये। बाजार यहाँ बहुत समय तक टिक नहीं सके और सारी बढ़त गँवा कर दिन के निम्न स्तर तक टूट गये। हालाँकि, पूरे समय ये हरे निशान में बने रहे। इसे बाद बाजार में बढ़त बनी रही, मगर ये शीर्ष स्तर के आसपास नहीं पहूँच सके। दोनों सूचकांक निम्न स्तर से सुधार करते हुए आधा फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 148.00 अंकों की उछाल आयी और ये 0.60% जोड़ कर 25,001.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 455.37 अंक की बढ़त के साथ 82,176.45 के स्तर पर पहुँच गया और 0.56% की तेजी के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में मिश्रित रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में आज 91.21 अंकों की गिरावट है और ये 0.24% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 3.93 अंकों की मामूली तेजी है और ये 0.02% के अंतरर के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 11.70 अंकों की सुस्ती है और ये 0.44% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 3.30 अंकों का नुकसान दिखायी दे रहा है और ये 0.10% टूट कर कारोबार कर रहा।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (26 मई) को बढ़त के साथ कारोबार हुआ। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में अवकाश के चलते कारोबार नहीं हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 93.73 अंकों की उछाल के साथ 7,828.13 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 398.07 अंकों की वृद्धि के साथ 24,027.65 के स्तर पर आ गया और 1.66% जोड़ कर बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (26 मई) को मेमोरियल डे के मौके पर अवकाश रहा और कारोबार नहीं हुआ। 

(शेयर मंथन, 27 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख