शेयर मंथन में खोजें

हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी, तेजी के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex Nifty

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (23 जुलाई) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 17.50 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और ये 0.07% की वृद्धि के साथ 25,156.50 के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (22 जुलाई) को भारतीय शेयर में तेजी के बीच काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार हरे निशान में खुले, मगर ऊपरी स्तरों पर दबाव भी था। दोनों सूचकांक धीरे-धीरे घटते हुए 11 बजे के आसपास लाल निशान में आ गये और 12 बजे तक तेजी और मंदी के बीच झूलते रहे। इसके बाद एक बार फिर इनमें तेजी आई और तकरीबन ढाई बजे तक हरे निशान में कारोबार हुआ। दोनों सूचकांक सारी बढ़त गँवा कर अनिश्चितता के बीच मामूली नरमी के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 29.80 अंकों की नरमी आयी और ये 25,060.90 के स्तर पर 0.12% की सुस्ती के साथ बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 13.53 अंक टूट कर 82,186.81 के स्तर पर पहुँच गया और 0.02% के नुकसान के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 1,278.52 अंकों की दमदार तेजी है और ये 3.11% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 128.75 अंकों की उछाल के साथ 0.51% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 10.11 अंकों की सुस्ती है और ये 0.32% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 8.75 अंकों की बढ़त है और ये 0.24% की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में मंगलवार (22 जुलाई) को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) जहाँ 10.82 अंकों की बढ़त के साथ 9,023.81 के स्तर पर आ गया और 0.0.12% जोड़कर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 53.81 अंकों के नुकसान के साथ 7,744.41 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 265.90 अंकों की गिरावट के साथ 24,041.90 के स्तर पर आ गया और 1.11% के नुकसान के साथ बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (22 जुलाई) को मिश्रित रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 179.37 अंकों की तेजी आयी और यह 0.40% की बढ़त के साथ 44,502.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.39% या 81.49 अंकों का नुकसान देखने को मिला और यह 20,892.69 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 4.02 अंक या 0.06% की तेजी के साथ 6,309.62 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख