शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी आने के संकेत, स्तरों को समझकर खरीदारी करें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मानक सूचकांकों में तेज रैली आयी, जिसके बाद निफ्टी 159 अंक ऊपर और सेंसेक्स 540 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। 

सभी क्षेत्रों में, ऑटो, हेल्थकेयर और वित्तीय स्टॉक में एकदिनी खरीदारी दिखाई दी, जबकि रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.65% का नुकसान दर्ज किया गया। तकनीकी तौर से, सकारात्मक शुरुआत के बाद बाजार ने पूरे दिन अपनी सकारात्मक गति कायम रखी। एकदिनी चार्ट पर, इसने अपट्रेंड जारी रहने की संरचना बनाई है, और दैनिक चार्ट तेजी की कैंडल बनी है, जो सकारात्मक है।  

पोजीशन कारोबारियों के लिए, 25,060/82,000 और 25,100/82,200 पर 50 दिनों का एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) मुख्य समर्थन क्षेत्र की तरह काम करेगा। बाजार जब तक इन स्तरों के ऊपर है, तेजी की धारणा जारी रह सकती है। ऊपर की तरफ, 20 दिनों का एसएमए या 25,350/83,000 आगे बढ़ने की राह में निकटतम बाधा हो सकता है। 

इस स्तर के ऊपर सफल ब्रेकआउट बाजार को 25,475-25,500/83,500-83,600 की तरफ जाने के लिए प्रेरित कर सकता है। दूसर तरफ, अगर बाजार 25,100/82,200 के नीचे गिरा तो अपट्रेंड कमजोर हो सकता है। इस स्तर के नीचे कारोबारी लॉन्ग पोजीशन से निकलने का विकल्प चुन सकते हैं। 

बैंक निफ्टी के लिए, 57,250/57,300 मुख्य प्रतिरोध क्षेत्र होगा, जबकि 56,900 तेजड़ियों के लिए निर्णायक समर्थन स्तर की तरह काम कर सकता है। 56,900 के नीचे ये 56,600-56,650 तक फिसल सकता है, जबकि 57,300 के ऊपर ये 57,500-57,700 तक जा सकता है। 

कारोबारियों को आज के लिए सलाह रहेगी कि 25,100 पर स्टॉपलॉस के साथ 25,250-25150 के स्तरों पर खरीदारी करें। 25,250 के ऊपर इसमें ऊपर 25,350 और 25,500 के स्तरों तक जाने की उम्मीद है। 25,100 के नीचे का बंद नकारात्मक होगा। 

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख