शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

गुरुवार को फिर लुढ़का बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 555 अंक नीचे

गुरुवार 07 जनवरी 2016 को भारतीय शेयर बाजार फिर बुरी तरह फिसल गया और सोमवार 04 जनवरी की कहानी एक बार फिर से दोहरा दी गयी, जिसके चलते सेंसेक्स 25,000 के नीचे आ गया।

भेल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ऐक्सिस के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट

चीन के बाजार में आये संकट की चपेट में मुंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियाँ आयी हैं। सभी 30 कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट आयी है। हालाँकि कोल इंडिया, टीसीएस ने फिर भी काफी मुकाबला किया है।

गिरावट से बाजार में प्रवेश के नये अवसर : आशीष कुकरेजा

चीन के शेयर बाजार में संकट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आयी गिरावट की स्थिति पर क्राफ्टवेल्थ मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक आशीष कुकरेजा ने शेयर मंथन से कहा कि अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि यह असर कब तक रहेगा लेकिन एक निश्चित स्तर तक इस गिरावट से बाजार में प्रवेश के लिए नये अवसर बन रहे हैं।

चीन में फिर रोका गया कारोबार, तमाम एशियाई बाजार फिसले

चीन ने फिर से अपनी मुद्रा युआन का अवमूल्यन (डेप्रिसिएशन) किया है, जिससे इसका शेयर बाजार बुरी तरह टूटा और दिन के बाकी हिस्से के लिए कारोबार रोकने की नौबत आ गयी।

बुधवार को फिसला अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 1.5% गिरा

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच कल बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी का रुझान रहा। कल के पूरे सत्र में अमेरिकी बाजार निचले स्तरों पर ही बना रहा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख