शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

यूरोपीय यूनियन द्वारा ब्रेक्जिट करार में बदलाव करने पर सहमत होने के बाद शेयर बाजारों में तेजी और डॉलर के कमजोर होने के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में कल बढ़त दर्ज की गयी। तांबे की कीमतों को 445 रुपये के स्तर पर सहारा और 458 रुपये पर बाधा रह सकती है।
फरवरी महीने में चीन में ऑटो बिक्री में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13.8% की गिरावट हुई है, जो लगातार आठवें महीने हुई गिरावट है। जिंक की कीमतों को 192 रुपये के स्तर पर सहारा और 195 रुपये पर अड़चन रह सकती है। इंटरनेशनल लेड ऐंड जिंक स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व जिंक बाजार में जिंक की कमी दिसंबर के 62,400 टन की तुलना में जनवरी में कम होकर 28,000 टन रह गयी है।
लेड की कीमतें 143-146 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतों में 900 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 920 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों के 142-144 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी