शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में गिरावट के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अनुसार आर्थिक कमजोरी के जारी रहने की संभावना और अमेरिका में रिकॉर्ड तेल उत्पादन के कारण आज तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतें 4,000 रुपये के करीब बाधा के साथ 3,920 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं।
यूरोपीय सेंट्रल बैंक के चेयरमैन मारियो द्राघी के अनुसार आर्थिक कमजोरी और अनिश्चिता के कुछ समय तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही एशिया की आर्थिक रफ्तार भी कम हो रही है। दूसरी ओर ओपेक और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती और अमेरिका द्वारा ईरान और वेनेजुएला पर प्रतिबंध जारी रहने के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है।
तेल की कीमतों को तेजी प्रदान करने के लिए ओपेक और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक देश तेल उत्पादन में 12 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती कर रहे हैं। नेचुरल गैस वायदा की कीमतें 197 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 204 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!