शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

ताबे की कीमतों में 441 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 446 रुपये तक बढ़त हो सकती है। चीन द्वारा अगले महीने से विनिर्माताओं पर से टैक्स में कटौती करने की घोषणा से तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। चीन के अर्थव्यवस्था पर दबाव कम करने के लिए 1 अप्रैल से विनिर्माताओं पर से वैट में कटौती करेगा।
जिंक की कीमतों को 191 रुपये के स्तर पर सहारा और 196 रुपये पर बाधा रह सकती है। लेड की कीमतों के 138-142 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों में 880 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 900 रुपये तक बढ़त हो सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों के 145-147.5 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में रहने की संभावना है। लंदन और शंघाई दोनों एक्सचेंजों में निकल और एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख