शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
इसकी कीमतें 4,060-4,120 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। ओपेक और गैर-ओपेक देशों द्वारा आपूर्ति में कटौती की योजना को जारी रखने और अमेरिका द्वारा वेनेजुएला एवं ईरान के कच्चे तेल के निर्यात पर प्रतिबंध के कारण आज तेल की कीमतें 2019 के उच्च स्तर के नजदीक पहुँच गयी हैं। लेकिन विश्व स्तर पर आर्थिक धीमेपन और अमेरिकी तेल उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। आईईए के अनुसार 2019 की दूसरी तिमाही में तेल बाजार में आपूर्ति कम हो सकती है। 2019 के प्रारंभ से अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन लगातार बढ़ा है और फरवरी में रिकॉर्ड 1.21 करोड़ बैरल प्रति दिन हो गया है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है। गैस की कीमतों को 193 रुपये के स्तर पर सहारा मिल सकता है और 196 रुपये पर अड़चन रह सकती है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख