शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति और विवाद का समाधान जल्दी होने की उम्मीद से बेस मेटल की कीमतों को मदद मिल सकती है। ताबें की कीमतों में 445 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 456 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। एमएमजी लिमिटेड ने कहा है कि पेरू के लास बंबास तांबा खदान में दो महीने से चले आ रहे गतिरोध के समाप्त होने के बाद उत्पादन फिर से शुरू होने की संभावना है। चीन द्वारा फिर से स्टीमुलस दिये जाने की उम्मीद से आज लंदन में तांबे की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी।
चीन ने कहा है कि आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छोटे और मध्यम उद्योगों को विमीय मदद करने के लिए बैंकिंग पॉलिसी में बदलाव करेगा। जिंक की कीमतों में 226 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 231 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। लेड की कीमतों के 137-140 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों में 905 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 928 रुपये तक रिकवरी होने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 145-148 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख