शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) का तिमाही मुनाफा 6.4% बढ़ा

रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

कंपनी का तिमाही कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछली तिमाही के 438 करोड़ रुपये से बढ़ कर 466 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह मुनाफे में तिमाही-दर-तिमाही 6.4% बढ़ोतरी हुई है। अगर 2009-10 की तीसरी तिमाही से तुलना करें तो मुनाफे में 0.42% की हल्की कमी आयी है। कंपनी की कुल आमदनी बढ़त दर्ज की गयी है। यह अक्टूबर-दिसंबर 2010 के 2152 करोड़ रुपये से 20% बढ़ कर 2594 करोड़ रुपये पर पहुँची। तिमाही आमदनी की साल-दर-साल तुलना करने पर 3% की मामूली बढ़त दर्ज की गयी है। कंपनी ने 2010-11 की तीसरी तिमाही में 2.74 रुपये की प्रति शेयर आय (ईपीएस) हासिल की है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में डीएलएफ के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 229.30 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और बीएसई में सुबह 11:25 बजे यह 0.80% की बढ़त के साथ 225.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख