शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) को 268.19 करोड़ रुपये का मुनाफा

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के मुनाफे में 30% की बढ़ोतरी हुई है।

बैंक का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 268.19 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2009 की इसी तिमाही में यह मुनाफा 206.74 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आय में भी वृद्धि हुई है। कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में बैंक को 3166.84 करोड़ रुपये की कुल आय हुई, जबकि कारोबारी वर्ष 2009-10 की इसी तिमाही में बैंक की कुल आय 2878.95 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की ब्याज आय अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में 2843.16 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2009 में इसकी ब्याज आय 2455.66 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में सिंडिकेट बैंक के शेयर में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 3:10 बजे में बैंक का शेयर 0.52% की बढ़त के साथ 106 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख