शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) के मुनाफे में इजाफा

अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही के दौरान सरकारी खनन कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC Ltd) के मुनाफे में 81% की वृद्धि हुई है।

सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 837.07 करोड़ रुपये से बढ़कर 1518.05 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आय 1799.09 करोड रुपये से बढ़कर 2915.94 करोड़ रुपये हो गयी।
कंपनी के बोर्ड की 01 फरवरी 2011 को बैठक हुई। इसमें कारोबारी साल 2010-11 के लिए कंपनी के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश की घोषणा की गयी।    
एनएमडीसी ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया बुधवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1.07% की मजबूती के साथ 265 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख