शेयर मंथन में खोजें

जनवरी में एसीसी (ACC) ने 20.6 लाख टन सीमेंट का किया उत्पादन

एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) के सीमेंट उत्पादन में 10% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने जनवरी 2011 में 20.6 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया है, जबकि पिछले साल जनवरी 2010 में इसका सीमेंट उत्पादन 18.8 लाख टन रहा था।
इस अवधि में एसीसी द्वारा किये गये सीमेंट डिस्पैच की मात्रा में भी बढ़ोतरी हुई है। इसने जनवरी 2009 के 19.1 लाख टन की तुलना में इस साल जनवरी में 20.5 लाख टन सीमेंट का डिस्पैच किया है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एसीसी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 1.44% की कमजोरी के साथ 973.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख