शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री में 18% का इजाफा

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जनवरी 2011 की बिक्री 3,13,583 रही है।

कंपनी की पिछले वर्ष जनवरी की बिक्री 2,66,018 रही थी। इस तरह बिक्री में 18% का इजाफा हुआ है।
कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में साल-दर-साल 18% की बढ़ोतरी हुई है और यह पिछले साल जनवरी के 2,32,939 इकाइयों की तुलना में बढ़ कर 2,75,622 हो गयी है।
इस दौरान बजाज ऑटो की व्यवसायिक वाहनों बिक्री में साल-दर-साल 15% की वृद्धि हुई है और यह 32,969 से बढ़ कर 37,961 हो गयी है। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 44% की बढ़ोतरी हुई है और यह जनवरी 2010 के 71,695 इकाइयों के मुकाबले 1,03,526 हो गयी है।
शेयर बाजार में बजाज ऑटो के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1261.90 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:28 बजे यह 0.30% की बढ़त के साथ 1250 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख