शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) के मुनाफे में इजाफा

निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड (Jet Airways (India) Ltd) के मुनाफे 12% की बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2010 में कंपनी को 118.23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इससे पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 105.80 करोड़ रुपये रहा था। इस कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसकी कुल आय 3515.17 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान तिमाही की यह 2936.42 करोड़ रुपये रही थी। अक्टूबर-दिसंबर 2010 में कंपनी का ईपीएस (बेसिक) 13.69 रुपये हो गया है।
शेयर बाजार में जेट एयरवेज के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 493.10 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 3:27 कंपनी का शेयर भाव 2.15% की गिरावट के साथ 500.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख