शेयर मंथन में खोजें

हीरो होंडा (Hero Honda) का मुनाफा घटा, आमदनी बढ़ी

कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में दोपहिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हीरो होंडा मोटर्स लिमिटेड (Hero Honda Motors Ltd) के मुनाफे में 20% की कमी आयी है।

कंपनी का मुनाफा 429 करोड़ रुपये से घटकर 536 करोड़ रुपये हो गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 34% बढ़ी है। कंपनी की कुल आय 3894.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 5223.69 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में 14.28 लाख गाड़ियाँ बेची।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में हीरो होंडा के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 84.70 रुपये यानी 5.27% की गिरावट के साथ 1523.05 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 1633 रुपये तक और नीचे की ओर 1500.10 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख