शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास (Voltas) का मुनाफा घट कर 70.55 करोड़ रुपये

वोल्टास लिमिटेड (Voltas Ltd) के मुनाफे में 7% की कमी आयी है।

कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 70.55 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2009 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 75.69 करोड़ रुपये था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आय 1004.94 करोड़ रुपये से बढ़कर 1055.35 करोड़ रुपये हो गयी।
वोल्टास ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया गुरुवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 0.46% की मजबूती के साथ 187.55 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 190 रुपये तक और नीचे की ओर 184.55 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख