शेयर मंथन में खोजें

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को 253.57 करोड़ रुपये का घाटा

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) का कंसोलिडेटेड घाटा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 253.57 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2009 की तिमाही में इसे 14.10 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 4528.25 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 5625.90 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले वर्ष की तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं है।
कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब सोमवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में कल के कारोबार में सुजलॉन एनर्जी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.64% की कमजोरी के साथ 48 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख