शेयर मंथन में खोजें

भूषण स्टील (Bhushan Steel) को 280.35 करोड़ रुपये का मुनाफा

अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में भूषण स्टील लिमिटेड (Bhushan Steel Ltd) के मुनाफे में 23.3% की बढ़ोतरी हुई है।

इस तिमाही में भूषण स्टील का मुनाफा 280.35 करोड़ रुपये रहा था, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसे 227.43 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था। इस दौरान इसकी आमदनी में भी वृद्धि हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2010 में इसकी आय 1952.72 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी आमदनी 1454.64 करोड़ रुपये रही थी। 
भूषण स्टील ने शनिवार को अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.55% की कमजोरी के साथ 397.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख