शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) का मुनाफा बढ़ा

फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (Fortis Healthcare Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में साल-दर-साल के आधार पर 59% की बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर 2010 में कंपनी को 34.50 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2009 में इसका मुनाफा 21.74 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी वृद्धि हुई है। तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 408.36 करोड़ रुपये रही है, जबकि कारोबारी साल 2009-10 की तीसरी तिमाही में इसकी कुल आमदनी 241.18 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर भाव में तेजी दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 145 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 10:49 बजे यह 3.25% की मजबूती के साथ 144.50 रुपये पर है। सोमवार को कंपनी का शेयर 139.95 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख