शेयर मंथन में खोजें

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को 62.13 करोड़ रुपये का घाटा

इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी पुंज लॉयड लिमिटेड (Punj Lloyd Ltd) के तिमाही नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं।

अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी को सालाना आधार पर 12.48 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड मुनाफे के मुकाबले 62.13 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है।
इस दौरान कंपनी की आय भी 2926.12 करोड़ रुपये से घटकर 2126.62 करोड़ रुपये रह गयी। पिछली तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस भी 0.38 रुपये से घटकर -1.87 रुपये रह गयी है।
शेयर बाजार में पुंज लॉयड के शेयर भाव में गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 80.25 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:07 बजे यह 7.47% की कमजोरी के साथ 81.10 रुपये पर है। सोमवार को कंपनी का शेयर 87.65 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख