शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने शुरू किया एयरटेल पेमेंट्स बैंक

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने भारत के पहले भुगतान बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, का शुभारंभ कर दिया है।

कंपनी ने गुरुवार को शुरू किये गये इस बैंक के लिए 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कल दिल्ली में शुरू किये जाने से पहले कंपनी इस बैंक को पायलट आधार पर चला रही थी, जिसकी शुरुआत 23 नवंबर 2016 को राजस्थान में 10,000 दुकानों के साथ की गयी थी। बाद में इसे पायलट आधार पर ही कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी शुरू किया गया और अब यह देश के 29 राज्यों में लाइव उपलब्ध होगा। कंपनी ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक में बचत खाते पर 7.25% ब्याज की भी घोषणा की है। इसके कुल 29 राज्यों में 2,50,000 बैंकिंग केंद्र (एयरटेल खुदरा स्टोर) होंगे, जो देश भर में कुल एटीएम की संख्या से भी अधिक है। कंपनी ने सुविधाजनक बैंकिंग और बिना नकद भुगतान (कैशलेस भुगतान) के लिए मास्टरकार्ड के सहयोग से एयरटेल पेमेंट्स बैंक ऐप्प और ऑनलाइन कार्ड सेवा भी शुरू की है।
आज बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर गुरुवार के 321.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 319.90 रुपये पर खुला और 325.00 रुपये तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.55 रुपये या 0.17% की मामूली बढ़त के साथ 322.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख