शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने जारी की इरादतन चूककर्ताओं की सूची

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने इरादतन चूककर्ताओं (विल्फुल डिफॉल्टर) की सूची जारी की है।

खबरों के अनुसार इस सूची में 200 कंपनियों के नाम हैं, जिसमें सूर्य विनायक और साई इन्फोसिस्टम शामिल हैं। यह सूची सितंबर 2016 तक की है, जिसमें शामिल कंपनियों पर कुल 2,212 करोड़ रुपये बकाया हैं। बैंक के अधिकारियों ने कहा है कि कर्ज वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई प्राथमिकता बनी हुई है।
आज बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर गुरुवार के 158.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 159.90 रुपये पर खुला और 156.70 रुपये तक फिसला। करीब 11.50 बजे यह 0.75 रुपये या 0.47% की मामूली गिरावट के साथ 157.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख