शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) ने किया सबसे बड़ा खरीद समझौता

स्पाइसजेट (Spicejet) ने 205 विमान खरीदने के लिए बोइंग इंटरनेशनल के साथ समझौता किया है।

स्पाइसजेट ने 205 विमानों को खरीदने के लिए अपना अभी तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है, जो कि मूल्य 1,50,000 करोड़ रुपये है। कंपनी ने अपने मौजूदा 55 विमानों के समझौते में 100 बी737-8 मैक्स और 50 बी737-8 मैक्स और वाइड बॉडी विमानों को भी जोड़ दिया है। इसके साथ ही स्पाइसजेट के पास दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ रहे विमानन बाजार में बढ़ती माँग को पूरा करने की क्षमता होगी। इस खबर का कंपनी के शेयर पर भी सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर गुरुवार के 63.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 65.20 रुपये पर खुला और 66.55 रुपये तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे स्पाइसजेट के शेयर में 2.10 रुपये या 3.29% की मजबूती के साथ 66.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख