शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एनटीपीसी, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, एनएचपीसी, सिप्ला और टाटा केमिकल्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एनटीपीसी, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, एनएचपीसी, सिप्ला और टाटा केमिकल्स शामिल हैं।

एनटीपीसी : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
टाटा स्टील : तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 232 करोड़ रुपये रहा।
हीरो मोटोकॉर्प : हीरो मोटोकॉर्प आज अपने तिमाही वित्तीय आँकड़ों की घोषणा करेगी।
एनएचपीसी : कंपनी का तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 14.1% बढ़ कर 214.7 करोड़ रुपये रह गया।
सिप्ला : सिप्ला चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय आँकड़े आज प्रस्तुत करेगी।
गैमन इन्फ्रा : तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 13 करोड़ रुपये से घट कर 1.7 करोड़ रुपये हो गया।
सीमेंस : सीमेंस आज चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
जिंदल स्टेनलेस : जिंदल स्टेनलेस को तीसरी तिमाही में 40.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल 131 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
टाटा केमिकल्स : टाटा केमिकल्स आज अपने तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित करेगी।
आइडिया : कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
मुथूट फाइनेंस : 13 फरवरी को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख