शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) को इस बार हुआ लाभ, छुआ 52 हफ्तों का शिखर

टाटा स्टील (Tata Steel) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 231.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी 2,478 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही थी। इस दौरान कंपनी की आमदनी 25,767 करोड़ रुपये से 14.1% बढ़ कर 29,391 करोड़ रुपये रही। साथ ही टाटा स्टील का एबिटा 838.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,539 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.2% की तुलना में 12% रहा।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर मंगलवार के 473.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 486.80 रुपये पर खुला और 487.00 रुपये के उच्च स्तर पर पहुँचा, जो इसका 52 हफ्तों का शिखर है। करीब सवा 10 बजे टाटा स्टील का शेयर 4.75 रुपये या 1.00% की बढ़त के साथ 478.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख