शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा एनएचपीसी (NHPC) का मुनाफा

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एनएचपीसी (NHPC) के मुनाफे में 14.1% की वृद्धि हुई है।

इसी अवधि में कंपनी की कुल आमदनी में 4.3% की गिरावट आयी है। एनएचपीसी का मुनाफा 188.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 214.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल आमदनी 1,367.6 करोड़ रुपये से घट कर 1,308.6 करोड़ रुपये रह गयी। इस दौरान कंपनी का एबिटा 10.8% की गिरावट के साथ 624.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 51.2% से घट कर 47.7% रहा।
बीएसई में एनएचपीसी का शेयर मंगलवार के 31.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 31.05 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे एनएचपीसी का शेयर 0.50 रुपये या 1.60% की गिरावट के साथ 30.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख