शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) का शेयर 17.51% की बढ़त के साथ हुआ बंद

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) ने आज अपने तिमाही वित्तीय परिणाम घोषित किये।

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में फ्यूचर रिटेल 101.05 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही। पिछले साल की तीसरी तिमाही इसे 53.59 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसकी कुल आमदनी भी 2,496.07 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,420.12 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी के तिमाही शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 88.6% और आमदनी में 77.1% की बढ़त हुई। साथ ही कंपनी का एबिटा 93.8% की बढ़त के साथ 155.8 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
बीएसई में फ्यूचर रिटेल का शेयर आज बिना बढ़त या गिरावट के 189.00 रुपये स्तर पर ही खुला। आज यह 226.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का भी शिखर है। दूसरी आज इसका निचला स्तर 181.75 रुपये रहा। कारोबार के अंत में फ्यूचर रिटेल का शेयर 33.10 रुपये या 17.51% की शानदार तेजी के साथ 222.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख