शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को हुआ 334 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) 334 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही।

पिछले साल की तीसरी तिमाही इसे 303 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसकी कुल आमदनी भी 498.19 करोड़ रुपये से 29% बढ़ कर 644.86 करोड़ रुपये रही। राजेश एक्सपोर्ट्स का एबिटा पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 379 करोड़ रुपये था, जो इस बार 27% की बढ़त के साथ 479 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर सोमवार के 502.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 505.00 रुपये पर खुला। आज यह 510.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 500.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर 0.10 रुपये या 0.02% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 502.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख