शेयर मंथन में खोजें

मन्नाप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) का शुद्ध लाभ हुआ दोगुना

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में मन्नाप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) का शुद्ध लाभ दोगुना रहा।

कंपनी का मुनाफा 100.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 202.5 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसकी आमदनी 616.2 करोड़ रुपये से 46.13% की वृद्धि के साथ 900.5 करोड़ रुपये रही। शानदार तिमाही नतीजों से कंपनी के शेयर में 8% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में मन्नाप्पुरम फाइनेंस का शेयर बुधवार के 92.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 100.45 रुपये पर खुला और 105.00 रुपये तक ऊपर चढ़ा। अब तक के कारोबार में हरे निशान पर रहते हुए करीब साढ़े 12 बजे मन्नाप्पुरम फाइनेंस के शेयर में 7.90 रुपये या 8.50% की मजबूती के साथ 100.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख