शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों से इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 144 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसे 105.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान इंद्रप्रस्थ गैस की कुल आमदनी 1,023.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,047.2 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 36.7% और आमदनी में 2.4% की बढ़त हुई। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ गैस का एबिटा 27.3% की बढ़त के साथ 247 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 19% से बढ़ कर 23.6% रहा।
बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर बुधवार के 1,016.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,021.00 रुपये पर खुला और 1,062.00 रुपये तक ऊपर चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। अब तक के कारोबार में हरे निशान पर रहते हुए करीब 12.55 बजे इन्द्रप्रस्थ गैस के शेयर में 17.85 रुपये या 1.76% की मजबूती के साथ 1,033.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख